देश की खबरें | गोवा के लोगों से 23 अक्टूबर को डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार की ध्वजवाहक “स्वयंपूर्ण गोवा” योजना के कार्यान्वयन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोवा के लोगों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे।

पणजी, 20 अक्टूबर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार की ध्वजवाहक “स्वयंपूर्ण गोवा” योजना के कार्यान्वयन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोवा के लोगों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक सरपंच, नगर निगम के अध्यक्ष और योजना के लाभार्थी समेत गोवा के सात लोगों से सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बातचीत करेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “कार्यक्रम (योजना) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई “आत्मनिर्भर भारत” पहल का ही विस्तार है।”

सावंत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के साथ गोवा के हर कोने में लोगों तक पहुंच रहे हैं।

‘आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा’ योजना का क्रियान्वयन पिछले साल दो अक्टूबर से शुरू हुआ था।

गोवा सरकार के अनुसार, यह योजना राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों के घर तक पहुंचाती है। इस योजना के तहत, सरकारी अधिकारी, शिक्षक और छात्र प्रत्येक ग्राम पंचायत तक पहुंचते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके हर गांव आत्मनिर्भर हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू