देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 4,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाएं शनिवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 26 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के तूतीकोरिन में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाएं शनिवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और इसका दौरा भी करेंगे।

वह देश को दो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाएं समर्पित करेंगे, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-36 के सेथियाथोपे से चोलापुरम तक 50 किमी हिस्से को चार लेन में विकसित किया गया है। इसे विक्रवंडी-तंजावुर कॉरिडोर के तहत 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। दूसरी परियोजना एनएच-138 के 5.16 किमी तूतीकोरिन पोर्ट रोड को छह लेन में चौड़ा किया गया है, जिसकी लागत लगभग 200 करोड़ रुपये है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि मोदी वी. ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर 285 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 6.96 एमएमटीपीए माल प्रबंधन क्षमता वाले नॉर्थ कार्गो बर्थ–3 का उद्घाटन करेंगे तथा दक्षिण तमिलनाडु में तीन प्रमुख रेलवे अवसंरचना परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे, जिससे सतत और प्रभावी कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा, मोदी कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाई तीन और चार (2×1000 मेगावाट) से बिजली की निकासी के लिए अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन प्रणाली (आईएसटीएस) की आधारशिला रखेंगे।

यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करने और तमिलनाडु सहित अन्य लाभार्थी राज्यों की बढ़ती बिजली मांगों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट