देश की खबरें | बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, रोडशो और रैली करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पटना, 29 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के साथ साथ रोड शो और राज्य के शाहाबाद क्षेत्र के काराकाट में एक रैली को संबोधित करेंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम को पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां नवनिर्मित यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

टर्मिनल का निर्माण लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “वह बिहटा हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे 1,410 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा।”

मोदी हवाई अड्डे से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। इससे पहले वह कई स्थानों पर रुकेंगे, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनका अभिनंदन करेंगे।

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “राज्य की राजधानी पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री पार्टी के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। करीब एक साल में भाजपा कार्यालय का यह उनका दूसरा दौरा होगा। वह इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान यहां आए थे।”

उन्होंने कहा कि अभिनंदन समारोह गैर-राजनीतिक होगा।

जायसवाल ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री का बिहार का यह पहला दौरा होगा। पार्टी के बीरचंद पटेल मार्ग कार्यालय में भाजपा नेताओं को संबोधित करने के बाद मोदी के राजभवन में विश्राम करने की संभावना है और शुक्रवार को रोहतास जिले के काराकाट के लिए रवाना होंगे।

रोहतास में वह 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट