ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में दो दिनों में तीन सभाओं को करेंगे संबोधित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 22 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 अप्रैल को राज्य के जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे, जहां से वह जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाराद्वार गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को पांच बजे धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

राज्य में मंगलवार को दो चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में विश्राम करेंगे।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के लिए रवाना होंगे तथा सुबह 11 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री रायगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।

रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 23 और 24 अप्रैल की दो दिवसीय यात्रा से पहले रायपुर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पटले ने बताया कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल और राजभवन के बीच बलों को तैनात करने के अलावा दो हजार से अधिक सुरक्षाबल के जवानों को तैनात किया गया है।

राज्य की महासमुंद सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को तथा जांजगीर-चांपा और सरगुजा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट