देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी आज हैदराबाद में रैली को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को हैदराबाद के परेड ग्राउंड में ‘मडिगा आरक्षण पोराता समिति’ (एमआरपीएस) की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करेंगे।

हैदराबाद, 11 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को हैदराबाद के परेड ग्राउंड में ‘मडिगा आरक्षण पोराता समिति’ (एमआरपीएस) की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करेंगे।

‘मडिगा आरक्षण पोराता समिति’ मडिगा समुदाय का एक संगठन है। यह समुदाय तेलुगु भाषी राज्यों में अनुसूचित जातियों के सबसे बड़े घटकों में से एक है।

राज्य में विधानसभा चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद से यह प्रधानमंत्री की दूसरी रैली है।

एमआरपीएस तीन दशक से भी अधिक समय से अनुसूचित जाति के समुदायों के लिए आरक्षण के उप-वर्गीकरण की मांग कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रवक्ता एन वी सुभाष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अनुसूचित जाति के वर्गीकरण के संबंध में कुछ अहम घोषणाएं करेंगे।

इस रैली को देखते हुए शहर की पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है।

प्रधानमंत्री ने सात नवंबर को हैदराबाद के एल बी स्टेडियम में ‘बी सी आत्म गौरव सभा’ को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि अगर 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आती है, तो तेलंगाना में पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट