विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी ‘‘प्रतिष्ठित शासनकला और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व’’ के लिए घाना के राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अक्करा (घाना), तीन जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी ‘‘प्रतिष्ठित शासनकला और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व’’ के लिए घाना के राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया।

घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को यह पुरस्कार प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’’

मोदी ने सम्मान स्वीकार करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से यह पुरस्कार विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं।’’

उन्होंने इस सम्मान को दोनों देशों के युवाओं की आकांक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य, घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों तथा उनकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं एवं विविधता को समर्पित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सम्मान एक जिम्मेदारी भी देता है और वह जिम्मेदारी भारत-घाना मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए काम करने की है। भारत घाना के लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और एक भरोसेमंद दोस्त एवं विकास में भागीदार के रूप में योगदान देना जारी रखेगा।’’

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री को उनकी ‘‘प्रतिष्ठित शासन कला और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व’’ के लिए दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने इस विशेष सम्मान के लिए घाना के लोगों और सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्य और परंपराएं इस साझेदारी को पोषित करती रहेंगी।’’

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार ‘‘दोनों देशों के बीच मित्रता को और गहरा करता है तथा उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की नयी जिम्मेदारी सौंपता है।’’

मोदी के अलावा ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित की गई प्रमुख हस्तियों में ब्रिटेन की महारानी के तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान, 2018 में प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में महाराजा चार्ल्स तृतीय, मोरक्को के राजा किंग मोहम्मद चतुर्थ और इटली के पूर्व राष्ट्रपति जियोर्जियो नेपोलिटानो शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार मोदी ने विश्वास जताया कि घाना की उनकी ‘‘ऐतिहासिक’’ राजकीय यात्रा भारत-घाना संबंधों को नयी गति प्रदान करेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘यह भारत-घाना के बीच गहरे और दीर्घकालिक संबंधों का प्रमाण है।’’

इससे पहले, मोदी और महामा के बीच बुधवार को व्यापक वार्ता होने के बाद दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक विस्तार दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की घाना की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है और तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली घाना यात्रा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\