देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी दमनकारी नीतियां लागू कर अंग्रेज बनना चाहते हैं : अभय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दमनकारी नीतियां लागू कर अंग्रेज बनने का आरोप लगाते हुये इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को 26 जनवरी तक वापस ले और देश के किसानों से माफी मांगे।

भिवानी, 20 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दमनकारी नीतियां लागू कर अंग्रेज बनने का आरोप लगाते हुये इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को 26 जनवरी तक वापस ले और देश के किसानों से माफी मांगे।

इनेलो के प्रधान महासचिव ने कहा, ‘‘अंग्रेजों के अपने शासन के दौरान इसी तरह के काले कानून लागू करने की कोशिश की थी। उस समय न तो सोशल मीडिया थी, न टेलिफोन और टेलिविजन थे। रेडियो और एकाध अखबार होते थे और वे भी गांवों में नहीं जाते थे।’’

चौटाला ने कहा कि उस समय शहीद ए आजम भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह ने उन कानूनों का विरोध करना शुरू किया था और आंदोलन आठ माह तक चला था। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंग्रेजों को भी वे कानून वापस लेने पड़े थे और अंग्रेजों को भी किसानों से माफी मांगनी पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि किसान और जवान एक ही परिवार से हैं अगर सरकार ने किसानों को कुचलने की कोशिश की तो जवान भी अपनी दूसरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं इसलिए समय रहते हुए प्रधानमंत्री को देश बचाना चाहिए।

चौटाला ने कहा कि उनके मतदाता किसान हैं और आज किसान दुखी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता । किसान पद से पहले हैं । इसलिए उन्होंने अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए विधायक पद से इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि किसान का वोट लेकर जो लोग विधायक बने हुए हैं और आज वे किसानों के पक्ष में अपना इस्तीफा नहीं दे रहे तो वह जान लें कि आने वाले समय में वे अपने गांव के पंच भी नहीं बन पायेंगे ।

इससे पहले चौटाला ने बुधवार को तोशाम से ट्रैक्टर चला कर कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

-

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू