देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ऑनलाइन माध्यम से पुणे मेट्रो का उद्घाटन करेंगे: मोहोल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पुणे में शिवाजीनगर जिला न्यायालय और स्वरगेट के बीच मेट्रो लाइन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह जानकारी दी।

पुणे, 27 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पुणे में शिवाजीनगर जिला न्यायालय और स्वरगेट के बीच मेट्रो लाइन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह जानकारी दी।

नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि कॉरिडोर का उद्घाटन करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी रविवार को स्वर्गेट-काटराज मेट्रो खंड की आधारशिला भी रखेंगे।

मोहोल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 29 सितंबर को पुणे मेट्रो के शिवाजीनगर जिला न्यायालय-स्वरगेट खंड का उद्घाटन और स्वर्गेट-काटराज खंड की आधारशिला रखेंगे।”

पुणे में भारी बारिश की वजह से कल बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद्द कर दिया गया था।

प्रधानमंत्री कल 26 सितंबर को पुणे का दौरा करने वाले थे, जहां उन्हें 20,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण करना था।

प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पुणे के एसपी कॉलेज मैदान में तैयारियां की गई थीं, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें खलल पड़ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू