देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में 4700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

कोलकाता, चार फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

ये सभी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और एनएचएआई से जुड़ी परियोजनाएं हैं।

आईओसी के निदेशक (विपणन) गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया रिफायनरी में दूसरी ‘कैटलिटिक डीवैक्सिंग यूनिट’ की आधारशिला रखेंगे।

सिंह ने कहा कि इकाई की लागत करीब 1019 करोड़ रुपये आएगी और अप्रैल 2023 तक इसका काम पूरा किया जाना है। इससे आयात घटने के साथ देश को 18.5 करोड़ डॉलर के विदेशी विनिमय की बचत होगी।

गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन ने बताया कि उसी दिन मोदी 2400 करोड़ रुपये की लागत से ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना’ के तहत 347 किलोमीटर लंबी डोभी-दुर्गापुर पाइपलाइन को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में गैस वितरण परियोजना के साथ सिंदरी उर्वरक संयंत्र और मेटिक्स उर्वरक संयंत्र को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक आर पी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया में 190 करोड़ रुपये की लागत से रानीचक में फ्लाईओवर को समर्पित करेंगे। इससे हल्दिया बंदरगाह तक आना-जाना आसान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट