देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी भुवनेश्वर में अखिल भारतीय डीजीपी सम्मेलन में शिरकत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और महानिरीक्षकों (आईजीपी) के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और महानिरीक्षकों (आईजीपी) के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ ने कहा कि शुक्रवार से आरंभ होकर एक दिसंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री आखिरी दो दिन मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों पर विचार-विमर्श होगा, जिसमें आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा, नए आपराधिक कानून और नारकोटिक्स शामिल हैं।

सम्मेलन के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जाएगा।

पीएमओ ने कहा कि यह सम्मेलन देश में वरिष्ठ पुलिस पेशेवरों और सुरक्षा प्रशासकों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से चर्चा और बहस करने के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जिसमें खुल कर संवाद किया जा सके। सम्मेलन में साथ ही भारत में पुलिस के सामने आने वाली विभिन्न परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी।

पीएमओ ने कहा कि इसके विचार-विमर्श में आंतरिक सुरक्षा खतरों के अलावा अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था प्रबंधन से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं और प्रक्रियाओं का निर्माण और आदान-प्रदान शामिल होगा।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने हमेशा डीजीपी सम्मेलन में गहरी रुचि दिखाई है और वह न केवल सभी योगदानों को ध्यान से सुनते हैं, बल्कि खुले और अनौपचारिक विचार-विमर्श के माहौल को भी बढ़ावा देते हैं, जिससे नए विचारों का उदय होता है।

इस वर्ष सम्मेलन में योग, व्यावसायिक और ब्रेक-आउट जैसे कुछ विशेष और अनूठे सत्रों का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर डाइनिंग टेबल पर भी विचार विमर्श किया जाएगा ताकि समय का अधिक से अधिक उपयोग किया जा सके।

पीएमओ ने कहा कि यह सम्मेलन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रधानमंत्री के समक्ष देश को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा मामलों पर अपने दृष्टिकोण और सुझाव प्रस्तुत करने का एक मूल्यवान अवसर भी प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने 2014 से पूरे देश में आयोजित होने वाले वार्षिक डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन को प्रोत्साहित किया है।

भुवनेश्वर से पहले यह सम्मेलन गुवाहाटी, कच्छ का रण, हैदराबाद, टेकनपुर (ग्वालियर), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवडिया, गुजरात), पुणे, लखनऊ, नयी दिल्ली में आयोजित किया गया है। इस परंपरा को जारी रखते हुए, 59वां डीजीपी सम्मेलन भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में केन्द्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\