देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को मंगलूरु में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी रविवार को कर्नाटक के मंगलूरु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश ईकाई के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंगलूरु, आठ अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी रविवार को कर्नाटक के मंगलूरु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश ईकाई के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं विधायक वी. सुनील कुमार ने बताया कि राज्य में 26 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान को गति देने के लिए मोदी 14 अप्रैल को मंगलूरु पहुंचेंगे और यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को दोपहर तीन बजे मंगलूरु शहर के कुलूर में गोल्ड फिंच सिटी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि बाद में वह शाम पांच बजे राज्य की राजधानी के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह बेंगलूरु उत्तर लोकसभा क्षेत्र के अश्वथ नगर सर्कल से जक्कुर एयरोड्रोम तक निकाले जाने वाले 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे।

कुमार ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जल्द ही उडुपी-चिक्कमंगलूरु निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने आयेंगे। इस सीट से भाजपा के कोटा श्रीनिवास पुजारी और कांग्रेस के जयप्रकाश हेगड़े मैदान में हैं।

कर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\