IND vs SA T20 World Cup: प्रधानमंत्री मोदी ने टी20 विश्वकप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों से फोन पर बात की और उन्हें टी20 विश्वकप जीतने पर बधाई दी.

नयी दिल्ली, 30 जून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों से फोन पर बात की और उन्हें टी20 विश्वकप जीतने पर बधाई दी. अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की.

प्रधानमंत्री ने फाइनल मुकाबले में विराट कोहली की पारी के लिए उनकी भी प्रशंसा की और साथ ही भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की. शर्मा और कोहली, दोनों ने टी20 विश्वकप जीतने के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से संन्यास लेने की घोषणा की है. यह भी पढ़ें : World’s Best Whiskey: भारत की ये शराब ब्रांड बनी दुनिया की सबसे अच्छी व्हिस्की, यहां जानें पूरी डिटेल

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने फाइनल मुकाबले के अंतिम ओवर के लिए हार्दिक पांड्या तथा बाउंड्री पर डेविड मिलर का कैच पकड़ने के लिए सूर्यकुमार यादव की तारीफ की. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी सराहना की.

प्रधानमंत्री ने कोच राहुल द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए आभार जताया.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fastest Century In International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने मचाया तांडव, जानिए टी20, वनडे और टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी किसके नाम

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड