ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए : ममता

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘नैतिक हार स्वीकार करते हुए’’ तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव में यह दावा करते हुए प्रचार किया था कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी लेकिन वास्तव में वह अपने दम पर बहुमत तक हासिल करने में विफल रही।

कोलकाता, चार जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘नैतिक हार स्वीकार करते हुए’’ तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव में यह दावा करते हुए प्रचार किया था कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी लेकिन वास्तव में वह अपने दम पर बहुमत तक हासिल करने में विफल रही।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगी कि मोदी केंद्र से सत्ता से बाहर हो जाएं और ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आए।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सारी विश्वसनीयता खो दी है, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। ‘इंडिया’ जीत गया है, मोदी हार गए हैं। प्रधानमंत्री ने कई पार्टियों को तोड़ा और अब जनता ने उनका मनोबल भी तोड़ दिया है। मोदी अब सरकार बनाने के लिए तेदेपा और नीतीश (कुमार) के पैरों पर गिर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग और अत्याचार आज परास्त हो चुके हैं। केंद्रीय एजेंसियों और संसद में दो तिहाई बहुमत का इस्तेमाल करके हमें डराने वाली भाजपा को हम नहीं छोड़ेंगे। न तो हम उन्हें माफ करेंगे और न ही इंडिया के अन्य दल करेंगे।”

उन्होंने कहा कि उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी बुधवार को नयी दिल्ली में ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होंगे, लेकिन उन्होंने अफसोस जताया कि उनकी पार्टी को अभी तक इस बारे में सूचित नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, “मैंने राहुल को बधाई संदेश भेजा है, हो सकता है कि वे व्यस्त हों। उन्होंने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे संपर्क करते हैं या नहीं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू