ताजा खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में बिताए अपने पुराने दिनों को याद किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन दिनों को याद किया जो उन्होंने राज्य में पार्टी संगठन के लिए काम करते हुए बिताए थे।

महेंद्रगढ़ (हरियाणा), 23 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन दिनों को याद किया जो उन्होंने राज्य में पार्टी संगठन के लिए काम करते हुए बिताए थे।

देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने के कुछ घंटे पहले एक चुनावी रैली के संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ऐसा नहीं हो सकता कि मैं हरियाणा आऊं और पुरानी यादें ताजा न करूं। यहां मुझे कई पुराने चेहरे नजर आते हैं। हरियाणा वर्षों तक एक तरह से मेरा घर रहा है। मैंने हरियाणा और पंजाब से राजनीति के बहुत सारे सबक सीखे हैं।"

हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा। वर्ष 2019 में भाजपा ने राज्य की सभी 10 सीट पर जीत हासिल की थी।

बुद्ध पूर्णिमा पर देश के लोगों को शुभकामनाएं देने के बाद मोदी ने उन दिनों को याद किया जब 1995 में वह पार्टी के लिए राज्य प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "आम तौर पर राज्य प्रभारी दौरा करने आते हैं लेकिन मैं यहां रहता था। उस समय मनोहर लाल खट्टर पार्टी संगठन का काम देखते थे जबकि रमेश जोशी हमारी पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हुआ करते थे।"

मोदी ने कहा कि जोशी, खट्टर और वह खुद राज्य का दौरा करते थे।

उन्होंने भाजपा की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा, "मैंने प्रदेश की हमारी माताओं-बहनों के हाथ का बना खाना खूब खाया। और मुझे नारनौल के सुरजा हलवाई तथा महेंद्रगढ़ की मिठाइयाँ याद हैं। हो सकता है कि इसी वजह से हमारे रामबिलास को डायबिटीज हो गई हो।"

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह भी मौजूद थे।

मोदी ने कहा कि हर किसी के पास एक गिलास 'रबड़ी', एक 'रोटी' और एक प्याज होता था जो गर्मी के मौसम में उनकी भूख मिटाने के लिए पर्याप्त था।

उन्होंने कहा, ‘‘जित सीधा सादा खाना, वो मेरा हरियाणा।’’

बड़ी संख्या में युवाओं को सशस्त्र बलों में भेजने वाले और देश को बड़ी संख्या में एथलीट तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी देने वाले हरियाणा के स्पष्ट संदर्भ में मोदी ने कहा, "हरियाणा के घी और मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है।"

मोदी ने बाजरे और घी से बनी खिचड़ी का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, "मैं एक गुजराती आदमी हूं। मैं इतना नहीं खा सकता था लेकिन मुझे अभी भी वह प्यार याद है, जो लोग देते थे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट