देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता पहुंचे, रविवार को पश्चिम बंगाल में चार रैलियों को करेंगे संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार रात कोलकाता पहुंचे और वह अगले दिन राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

कोलकाता, 11 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार रात कोलकाता पहुंचे और वह अगले दिन राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

मोदी झारखंड से यहां पहुंचे और हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से राजभवन गए।

वह रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर, हावड़ा के पंचला और हुगली जिले के चिनसुराह तथा पुरसुरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

राजभवन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने किया।

इस महीने यह दूसरी बार है जब मोदी कोलकाता का दौरा कर हैं।

इससे पहले, वह दो मई को कोलकाता पहुंचे थे और राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद, उन्होंने अगले दिन कृष्णानगर, पूर्बा बर्धमान और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट