देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे भाजपा मुख्यालय, पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का किया उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने सोमवार अपराह्न पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक का औपचारिक उद्घाटन भी किया।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने सोमवार अपराह्न पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक का औपचारिक उद्घाटन भी किया।

मोदी इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।

इससे पहले, भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। नड्डा की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा, राज्य विधानसभा चुनावों के अगले दौर के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा तथा विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी, विभिन्न मोर्चां के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी हिस्सा ले रहे है।

बैठक में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के रानिप इलाके में निशान हाई स्कूल मतदान केंद्र में वोट डाला।

अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान हो रहा है। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती बृहस्‍पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी।

ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट