देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी आदमपुर वायु सेना केंद्र पहुंचे, जवानों से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की सुबह पंजाब में आदमपुर वायु सेना केंद्र पहुंचे और वहां वायु सेना के जवानों से बातचीत की।

नयी दिल्ली, 13 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की सुबह पंजाब में आदमपुर वायु सेना केंद्र पहुंचे और वहां वायु सेना के जवानों से बातचीत की।

उन्होंने इस मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर कहा कि सशस्त्र बलों ने हमारे देश के लिए जो कुछ किया है, उसके लिए भारत सदा उनके प्रति आभारी रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘‘आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। सशस्त्र बल हमारे देश के लिए जो भी करते हैं, उसके लिए भारत उनका सदा आभारी रहेगा।’’

मोदी की यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद हो रही है। इससे पहले भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छह-सात मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश में और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।

आदमपुर एयरबेस देश का दूसरा सबसे बड़ा वायु सेना केंद्र है।

प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय वायु सेना के आदमपुर बेस जाने का फैसला भी एक स्पष्ट संदेश देता है क्योंकि पाकिस्तान ने इस केंद्र पर एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त करने का झूठा दावा किया था।

भारत-पाक के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान एक ब्रीफिंग में रक्षा बलों ने पाकिस्तान के ‘झूठे दावों’ को स्पष्ट तरीके से खारिज कर दिया था।

दोनों देशों ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी।

हालांकि, भारत ने साफ किया है कि उसने अभियान को केवल स्थगित किया है और पाकिस्तान की गतिविधियों को देखकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में सोमवार को पड़ोसी देश को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भारत ‘परमाणु ब्लैकमेल’ को बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने विश्व को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि ‘आतंकवाद एवं व्यापार’ तथा ‘आतंकवाद एवं बातचीत’ साथ -साथ नहीं चल सकते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ नयी नीति है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान स्थगित किया है तथा इस अभियान का भविष्य पड़ोसी देश के बर्ताव पर निर्भर करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे। हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं।’’

भारतीय वायु सेना ने सोमवार को कहा कि उसके सभी सैन्य अड्डे और प्रणालियां पूरी तरह परिचालन में हैं और जरूरत पड़ने पर कोई भी मिशन चलाने को तैयार हैं।

वायु अभियान महानिदेशक एयर मार्शल ए. के. भारती ने कहा, ‘‘हमने दोहराया है कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों और (पाकिस्तान में) उनके बुनियादी ढांचे के खिलाफ थी। हालांकि, यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने और आतंकवादियों का समर्थन करने का फैसला किया, जिसके कारण हमें उसी तरह जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट