देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने एमजी रामचंद्रन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अन्नाद्रमुक के संस्थापक व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन (एमजीआर के नाम से लोकप्रिय) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी ।
नयी दिल्ली, 17 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अन्नाद्रमुक के संस्थापक व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन (एमजीआर के नाम से लोकप्रिय) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी ।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने एमजीआर के गरीबी उन्मूलन एवं महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना की।
एमजीआर का जन्म 1917 में हुआ था और वह तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थे। उन्होंने वर्ष 1972 में अपनी पार्टी बनाई।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत रत्न एमजीआर अनेक लोगों के दिलों में रहते हैं। चाहे वह फिल्मी दुनिया हो या राजनीति उनका सभी सम्मान करते हैं।’’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने गरीबी उन्मूलन के लिए कई कदम उठाए और उनका जोर महिला सशक्तीकरण पर था। एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’
गौरतलब है कि एमजीआर तमिलनाडु के करीब 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे। एमजीआर का 1987 में निधन हो गया था और अंतिम समय तक वह मुख्यमंत्री पद पर रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)