देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने तिलक और आजाद की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत की आजादी में उनकी भूमिका को याद किया।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत की आजादी में उनकी भूमिका को याद किया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर स्मरण कर रहा हूं। वह ऐसे अग्रणी नेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की भावना को दृढ़ विश्वास के साथ प्रज्वलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

राष्ट्रवादी आंदोलन को लोकप्रिय बनाने के तिलक के प्रयासों ने उन्हें लोकमान्य की उपाधि दिलाई। उनका नारा ‘‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’’ लोगों के दिलों में उतर गया।

मोदी ने लोकमान्य तिलक को याद करते हुए कहा, ‘‘वह एक उत्कृष्ट विचारक भी थे जो ज्ञान की शक्ति और दूसरों की सेवा में विश्वास करते थे।’’

मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अद्वितीय वीरता और साहस के प्रतीक थे।

उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता के भारत के प्रयासों में उनकी भूमिका का बहुत सम्मान किया जाता है और यह भूमिका हमारे युवाओं को साहस एवं दृढ़ विश्वास के साथ न्याय के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करती है।’’

आजाद अंग्रेज शासन के विरुद्ध क्रांतिकारी आंदोलन का हिस्सा थे और माना जाता है कि उन्होंने पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान अपनी पिस्तौल खुद पर तान ली थी तथा वह औपनिवेशिक शासकों द्वारा कभी न पकड़े जाने की अपनी प्रतिज्ञा पर अडिग रहे। जब उनकी मौत हुई, उस समय उनकी आयु मात्र 24 वर्ष थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट