विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की राष्ट्रपति नेंडी-नदैतवा के साथ वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत और नामीबिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति नेटुम्बो नेंडी-नदैतवा के बीच वार्ता के बाद ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विंडहोक, नौ जुलाई भारत और नामीबिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति नेटुम्बो नेंडी-नदैतवा के बीच वार्ता के बाद ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में ब्राजील से नामीबिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने यहां स्टेट हाउस में राष्ट्रपति नेंडी-नदैतवा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

वार्ता के बाद, दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, जैव ईंधन और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।

राष्ट्रपति नेंडी-नदैतवा के निमंत्रण पर यहां आए मोदी ने नामीबिया को अफ्रीका में एक ‘‘महत्वपूर्ण और विश्वसनीय साझेदार’’ बताया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी का स्टेट हाउस में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज