देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्‍थान के स्वाभिमान पर चोट की : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया में राजस्थान का जिक्र आने पर पलटवार करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने राजस्‍थान के स्वाभिमान पर चोट की है।

जयपुर, 22 जुलाई मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया में राजस्थान का जिक्र आने पर पलटवार करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने राजस्‍थान के स्वाभिमान पर चोट की है।

साथ ही गहलोत ने कहा कि देश की जनता मोदी नीत सरकार के कारनामों व लापरवाही से दुखी है।

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की घटना पर बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘घटना चाहे राजस्थान की हो, चाहे छत्तीसगढ़ की हो या फिर मणिपुर की... हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य की सरकार को राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था को महत्व देना चाहिए और नारी के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए।’’

इसका जिक्र करते हुए गहलोत ने शनिवार को यहां मीडिया से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने राजस्थान के स्वाभिमान पर चोट की है।’’

मोदी ने कहा था, ‘‘मणिपुर की जो घटना सामने आई है वह किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है...140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘देश की 140 करोड़ जनता को शर्मसार नहीं होना पड़ रहा है बल्कि वह आपकी सरकार के कारनामों, आपकी विफलता और आपकी लापरवाही से दुखी है।’’

गहलोत ने कहा कि 77 दिन तक मोदी ने इस मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोला लेकिन उच्चतम न्यायालय से संकेत मिलने के बाद कुछ सेकंड में ही अपनी बात रखकर औपचारिकता पूरी कर दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सब उस मणिपुर राज्‍य में हो रहा है जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वहां कांग्रेस नीत सरकार होती तो आप कल्पना कीजिए वे क्‍या-क्‍या नहीं बोलते? ये बातें देश में हो रही हैं जो बहुत दुखद हैं।’’

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कानून व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर राज्‍य सरकार पर निशाना साधे जाने पर गहलोत ने कहा, ‘‘ये माहौल खराब कर रहे हैं इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। ये बस रटी-रटाई बातें करते हैं। हमने विकास में कमी रखी हो तो बताएं।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘हमारी योजनाओं और फैसलों से घबरा कर भाजपा के लोगों ने तय किया कि राज्‍य सरकार को किस तरह से बदनाम किया जाए।’’

गहलोत ने कहा कि राज्‍य सरकार ने थानों में प्राथमिकी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है और इसके कारण अपराध के बढ़े हुए आंकड़ों का भाजपा दुरुपयोग कर रही है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त किए जाने संबंधी सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। गुढ़ा को शुक्रवार को मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट