देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने राजकोट अग्निकांड में लोगों की मौत पर दुख जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के राजकोट में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।
नयी दिल्ली, 25 मई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के राजकोट में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।
मोदी ने बचाव और राहत प्रयासों के बारे में जानकारी लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से भी बात की।
उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है। थोड़ी देर पहले उनके साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी ने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया।”
पुलिस ने कहा कि शाम को राजकोट शहर के एक भीड़-भाड़ वाले ‘गेम जोन’ में लगी भीषण आग में बच्चों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई।
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।”
अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग गतिविधियों के लिए निर्मित क्षेत्र में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई, जिसके बाद प्रभावित टीआरपी गेम जोन में चार घंटे से अधिक समय से बचाव अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)