प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों में जीत पर महिला क्रिकेट टीम, अन्य विजेताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत की महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी।

India Women Cricket ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

नयी दिल्ली, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत की महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी. मोदी ने खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम को भी बधाई दी तथा अन्य पदक विजेताओं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, उसने एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीता। देश इस शानदार उपलब्धि पर आनंदित है.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा, धैर्य, कौशल और ‘टीम वर्क’ से खेल के मैदान में भी तिरंगे को ऊंचा रख रही हैं. आपकी शानदार जीत के लिए बधाई.’’ स्वर्ण जीतने वाली एयर राइफल टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘दस मीटर एयर राइफल पुरुष टीम के हमारे शानदार निशानेबाजों- रुद्राक्ष पाटिल, दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप तोमर ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए वास्तव में विस्मयकारी तरीके से स्वर्ण पदक जीता है.’’ उन्होंने कौशल और दृढ़ संकल्प के शानदार प्रदर्शन के लिए विजेताओं को सलाम किया और उनके नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की.

मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, सुखमीत और जाकर खान की पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने देश को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कांस्य पदक हासिल करने के लिए अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष टीम की भी सराहना की. प्रधानमंत्री ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए ऐश्वर्य प्रताप तोमर तथा एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी बधाई दी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड