देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह बुधवार को 73 साल के हो गए।

रक्षा मंत्री को बधाई देते हुए मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मंत्रिमंडल के एक मूल्यवान सहयोगी। एक ऐसे नेता, जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर वह सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की अगुवाई कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

उत्तर प्रदेश के रहने वाले सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी और फिर भाजपा की युवा शाखा में शामिल हो गए।

सिंह की छवि एक गैर-विवादास्पद नेता की है। चाहे सहयोगी दल हों या विपक्षी, पेचीदा मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए वह अक्सर पार्टी की पसंद रहे हैं।

वह वर्तमान में लोकसभा में लखनऊ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू