देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के चुनाव में जीत पर मार्क कार्नी को दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के संघीय चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत पर इसके नेता मार्क कार्नी को मंगलवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए व्यापक अवसर सृजित होने की उम्मीद कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के संघीय चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत पर इसके नेता मार्क कार्नी को मंगलवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए व्यापक अवसर सृजित होने की उम्मीद कर रहे हैं।

कार्नी की लिबरल पार्टी ने कनाडा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर आपको बधाई मार्क जे. कार्नी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और कनाडा साझा लोकतांत्रिक मूल्य, कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता और दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंध रखते हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मैं दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने और हमारे लोगों के लिए अधिक से अधिक अवसरों को खोलने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।’’

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों में काफी तनाव आ गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड