जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री मोदी का मानना है, महिलाएं देश की आर्थिक वृद्धि को गति देंगी: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना ​​है कि महिलाएं भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देंगी।

दरभंगा/पटना, 29 नवंबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना ​​है कि महिलाएं भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देंगी।

उन्होंने कहा कि देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

सीतारमण उत्तर बिहार के दरभंगा में आयोजित एक ऋण मेले में बोल रही थीं। उनके साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ''पहले मोदी जी मुझसे कहते थे कि आम बजट महिला-केंद्रित होना चाहिए। अब उनका कहना है कि बजट ऐसा होना चाहिए, जिसमें महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में रखा जाए।''

बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आईं वित्त मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र मखाना और मधुबनी पेंटिंग के लिए जाना जाता है, और दोनों में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है।

सीतारमण ने कहा, ''हमने ड्रोन दीदी जैसी परियोजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला उद्यमियों को नकद सहायता दी जा रही है। उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यहां देवी सीता की जन्मस्थली पर खड़े होकर मैं गर्व से कहती हूं कि महिलाओं के प्रयासों से हमारी अर्थव्यवस्था लगभग डेढ़ साल में पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।''

इस समारोह में उन्होंने संविधान की मैथिली अनुवाद की प्रतियां भी भेंट कीं। इसके लिए राज्य की एनडीए सरकार ने केंद्र को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उन्हें मखाने की माला भी भेंट की गई।

इससे पहले, उन्होंने पटना में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें केंद्रीय वित्त सचिव एम नागराजू सहित अन्य लोग शामिल हुए।

वित्त मंत्री शनिवार को मधुबनी जिले में कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड