देश की खबरें | आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं प्रधानमंत्री: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

बेंगलुरु, 26 जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को विकृत करने की साजिश रच रहे हैं।

खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में उतरने और संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

खरगे ने कहा, ‘‘अगर इस देश में कोई संविधान नहीं होता, तो हमारे लिए लोकतंत्र को बचाना संभव नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और संविधान सभा के सदस्यों ने बहुत प्रयासों के बाद इस देश को संविधान दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आरएसएस और भाजपा इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं। भाजपा द्वारा हमारे स्वायत्त निकायों को एक-एक करके नष्ट करने या कमजोर करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर जब मोदी आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं, तो हमारी न्यायपालिका या हमारी धर्मनिरपेक्षता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।’’

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता इस मौके पर उपस्थित थे।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है, लेकिन भाजपा इस देश की ‘‘एकमात्र रक्षक’’ होने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा)देशभक्ति की बात करते हैं और युवाओं को यह दिखा रहे हैं कि केवल वे ही सच्चे देशभक्त हैं, बाकी सभी देशद्रोही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\