ताजा खबरें | कोविड-19 की स्थिति पर प्रधानमंत्री ने की सदन के नेताओं के साथ चर्चा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर एक सर्वदलीय बैठक की। कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर एक सर्वदलीय बैठक की। कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्यूलर), तेलंगाना राष्ट्र समिति, तमकल मनीला कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित कुछ अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी बैठक का बहिष्कार किया।

बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया भी उपस्थित थे।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले पत्रकारों से चर्चा में प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 सहित सभी मुद्दों पर यह सत्र सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो क्योंकि जनता कई मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार भी पूरी तरह तैयार है।

प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों के नेताओं से मंगलवार की शाम कुछ समय निकालने का आग्रह किया था और कहा कि वह महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उन्हें भी देना चाहते हैं।

कांग्रेस ने पहले ही कह दिया था कि वह कोविड-19 पर सभी पार्टियों के सदन के नेताओं के साथ होने वाली सरकार की बैठक में शरीक नहीं होगी।

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का सहयोगी रह चुका शिरोमणि अकाली दल ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लेने की बात कही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\