प्रधानमंत्री ने शिवराज के नाम और काम से कन्नी काट ली : कांग्रेस

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के बाद सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एवं काम से कन्नी काट ली तथा भारतीय जनता पार्टी ‘कार्यकर्ताओं का महाकुंभ’, ‘जुमलों का महाकुंभ’ साबित हुआ।

Congress Photo Credits PTI

नयी दिल्ली, 25 सितंबर: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के बाद सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एवं काम से कन्नी काट ली तथा भारतीय जनता पार्टी ‘कार्यकर्ताओं का महाकुंभ’, ‘जुमलों का महाकुंभ’ साबित हुआ. पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि पिछले 18 वर्षों के दौरान मध्य प्रदेश के युवाओं ने केवल भ्रष्टाचार और कुशासन देखा है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस और उसके नए ‘घमंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का "अनिच्छा से" समर्थन किया क्योंकि उनके पास कोई रास्ता नहीं था. उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें (विपक्षी गठबंधन) मौका दिया गया तो वे इससे (इस विधेयक से) पीछे हट जायेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा तथा पार्टी की तुलना 'जंग लगे लोहे' से की और आरोप लगाया कि इसे अब कांग्रेस के नेता नहीं बल्कि कुछ ‘‘ अर्बन नक्सलियों ’’ द्वारा चलाया जा रहा है तथा इसके नारों से लेकर नीतियों तक हर चीज ‘आउट सोर्स’ की जा रही है.

प्रधानमंत्री की इस सभा के बाद सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मध्‍य प्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ, जुमलों का महाकुंभ न‍िकला। श‍िवराज सरकार की एक भी योजना प्रधानमंत्री ग‍िना नहीं पाए. श‍िवराज के नाम और काम से प्रधानमंत्री ने कन्‍नी काट ली.’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा का कार्यकर्ता महाकुंभ फ्लॉप शो साब‍ित हुआ. रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में पहली बार वोट देने जा रहे युवाओं ने पिछले 18 साल में क्या देखा? युवाओं ने देखा कि व्यापम घोटाले में एक करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ, पटवारी परीक्षा में 15 लाख रू का पेपर बिका , 19 हजारा बेरोजगार युवकों और छात्राओं ने खुदकुशी की.’’

उन्होंने यह दावा किया, ‘‘ भाजपा की 18 वर्षों की सरकार में मध्य प्रदेश की बहनों के साथ धोखा किया गया, 44 लाख उज्ज्वला बहनें महंगाई के कारण रसोई गैस नहीं भरवा पाईं, 18 लाख उज्ज्वला बहनें सिर्फ एक सिलेंडर भरवा पाईं. चिकित्सा में आयुष्मान घोटाला हुआ. ’’उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में इन 18 वर्षों के दौरान 20 हजार किसानों ने आत्महत्या की और आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार हुए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड