प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में नर्सो के योगदान की सराहना की

‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हमारी पृथ्वी को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिये दिन-रात काम करने वाली हमारी नर्सो के प्रति आभार व्यक्त करने का एक विशेष दिवस है । ’’

जमात

नयी दिल्ली, 12 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को स्वस्थ्य रखने में नर्सो के योगदान की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में उनके महत्वपूर्ण कार्यो के प्रति देश आभारी रहेगा ।

‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हमारी पृथ्वी को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिये दिन-रात काम करने वाली हमारी नर्सो के प्रति आभार व्यक्त करने का एक विशेष दिवस है । ’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे (नर्स) कोविड-19 को पराजित करने के लिये महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं । हम उन नर्सो और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति आभारी हैं ।

मोदी ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगल से प्रेरित हमारी कठिन परिश्रमी नर्स जबर्दस्त करूणा से भरी हुई हैं । आज हम उनके कल्याण के लिये काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करते हैं ।

उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में अधिक ध्यान देने को प्रतिबद्ध हैं ताकि इनकी कमी न हो ।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ पर देश के प्रति असीम करूणा एवं सेवा के लिये वे सभी नर्सो, आशा एवं आंगनवाड़ी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हैं ।

उन्होंने कहा कि आपकी (नर्सो) दृढ़ इच्छाशक्ति न केवल समाज के स्वास्थ्य के लिये बल्कि कोविड-19 के संकट के खिलाफ लड़ाई में लोगों को प्रेरित कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज