देश की खबरें | मणिपुर के जिरीबाम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगायी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संघर्ष प्रभावित मणिपुर में आगजनी की एक ताजा घटना में बृहस्पतिवार को जिरीबाम जिले में अज्ञात लोगों ने एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 12 सितंबर संघर्ष प्रभावित मणिपुर में आगजनी की एक ताजा घटना में बृहस्पतिवार को जिरीबाम जिले में अज्ञात लोगों ने एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह बोरोबेकरा इलाके में घटी जो पुलिस चौकी से 200 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है।

घटना के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के अंदर कोई मौजूद नहीं था इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं।

इससे पहले सात सितम्बर को जिरीबाम में हिंसा की एक ताजा घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी थी।

इम्फाल घाटी में रहने वाले मेइती और समीपवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी-जो समूहों के बीच पिछले वर्ष मई में जातीय हिंसा शुरू हुई। इसमें 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट