देश की खबरें | छतरपुर में दो लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुजारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो लड़कियों को प्रसाद खाने के लिए मंदिर में बुलाने के बाद उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

छतरपुर (मध्यप्रदेश), पांच जुलाई मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो लड़कियों को प्रसाद खाने के लिए मंदिर में बुलाने के बाद उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

यह घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर गढ़ी मलहरा पुलिस थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई।

गढ़ी मलहरा थाने की अधिकारी रीता सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी और उसकी भाभी की बेटी अपनी भाभी के घर जा रही थीं, जब वे आरोपी भगवतशरण दुबे के घर के पास से गुज़रीं, जिसके घर में एक मंदिर है।

सिंह ने शिकायकर्ता के हवाले से बताया कि दुबे ने लड़कियों को कथित तौर पर प्रसाद लेने के लिए मंदिर के अंदर आने के लिए कहा तथा जब अंदर गईं तो उसने कथित तौर पर अनुचित टिप्पणियां कीं और उनका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज करके उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्र के उप-प्रभागीय पुलिस अधिकारी अमित मेश्राम ने बताया कि लड़कियों की काउंसलिंग करायी गई है। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्थिर पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड