जरुरी जानकारी | मध्यम अवधि में घरों की कीमतें चार से छह प्रतिशत बढ़ेंगी : क्रिसिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा है कि पिछले दो वित्त वर्षों में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज करने के बाद मध्यम अवधि में घरों की कीमतों में औसतन 4-6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा है कि पिछले दो वित्त वर्षों में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज करने के बाद मध्यम अवधि में घरों की कीमतों में औसतन 4-6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना है।

क्रिसिल ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘आवासीय रियल एस्टेट डेवलपर इस वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में बिक्री में स्थिर वृद्धि देखेंगे क्योंकि कोविड महामारी के तीन साल के पुनरुद्धार के बाद मांग स्थिर है। मांग या मात्रा में 5-7 प्रतिशत और औसत कीमतों में 4-6 प्रतिशत की वृद्धि देखी जा रही है।’’

आपूर्ति के मांग से अधिक रहने की उम्मीद के साथ, इस और अगले वित्त वर्ष में स्टॉक का स्तर बढ़ना चाहिए।

क्रिसिल ने 75 रियल एस्टेट कंपनियों का विश्लेषण किया है, जिनकी देश में आवासीय बिक्री में लगभग 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि तीन वित्त वर्षों के दौरान मूल्य के संदर्भ में बिक्री में लगभग 26 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, और मांग (मात्रा) में सालाना 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल