जरुरी जानकारी | मलेशिया में गिरावट जारी रहने से सभी तेल-तिलहनों की कीमतें टूटीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट जारी रहने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सभी तेल-तिलहन (सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम टूट गये।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट जारी रहने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सभी तेल-तिलहन (सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल) के दाम टूट गये।

मलेशिया एक्सचेंज, दोपहर 3.30 बजे लगभग 1.5 प्रतिशत से अधिक कमजोर बंद हुआ और अब यह कारोबार के लिए शाम को खुलेगा। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में भी गिरावट है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में अगले कुछ महीने का समय खाद्य तेलों के उत्पादन के बढ़ने का है। लेकिन बाजार की स्थिति देखें तो पता लगता है कि भू-राजनीतिक तनाव और ‘शुल्क-युद्ध’ जैसी स्थितियों के बीच वहां का निर्यात घट रहा है। वहीं सभवत: बाजार सट्टेबाजों की गिरफ्त में होने से वहां सीपीओ के दाम अधिक बने हुए हैं। यह दाम लगभग सोयाबीन तेल के दाम के आसपास आ गया है।

उन्होंने कहा कि जब तक सीपीओ का दाम सोयाबीन तेल से पांच-सात रुपये किलो कम नहीं होगा, कमजोर वर्ग के उपभोक्ता इसे हाथ भी नहीं लगायेंगे। मौजूदा कीमत पर तो मलेशिया का निर्यात बढ़ना कतई संभव नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज की इस गिरावट के बीच देश में सरसों, सोयाबीन, मूंगफली सहित सभी तेल-तिलहनों के दाम टूटते दिखे। इस स्थिति के बीच देश में सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिकना जारी है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,325-6,425 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,700-6,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,235-2,535 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,360-2,460 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,360-2,485 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,800 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,575-4,625 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,275-4,325 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\