जरुरी जानकारी | एंथम बायोसाइंसेज के 3,395 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 540-570 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, नौ जुलाई एंथम बायोसाइंसेज ने अपने 3,395 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 540-570 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी का आईपीओ 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 11 जुलाई को बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत प्रवर्तक, निवेशक और अन्य शेयरधारक 3,395 करोड़ रुपये तक को शेयर बेचेंगे।

कंपनी को इस निर्गम से कोई राशि नहीं मिलेगी और पूरी आय बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी।

एंथम बायोसाइंसेज, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी आधारित अनुबंध अनुसंधान, विकास और विनिर्माण संगठन (सीआरडीएमओ) क्षेत्र में सक्रिय है।

कंपनी के शेयर 21 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकते हैं।

निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड