देश की खबरें | प्रेशर बम में विस्फोट, ग्रामीण महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में ‘प्रेशर बम’ की चपेट में आने से ग्रामीण महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सुकमा, 12 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में ‘प्रेशर बम’ की चपेट में आने से ग्रामीण महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बामरका गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर कवासी सुक्की (27) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सुक्की प्रतिदिन की तरह रविवार को गाय चराने के लिए गांव के करीब गई थी। जब वह दोपहर दो बजे गांव के करीब थी तब उसका पैर ‘प्रेशर बम’ के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और सुक्की की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर जंगल में बारूदी सुरंग और प्रेशर बम लगा देते हैं, जिससे ग्रामीण और मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)