देश की खबरें | राष्ट्रपति का अभिभाषण ‘ऐतिहासिक’ दस्तावेज, बदलते भारत की तस्वीर: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संसद के केंद्रीय कक्ष दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में दिए गए अभिभाषण को ‘‘ऐतिहासिक दस्तावेज’’ बताया और कहा कि यह ‘‘बदलते भारत’’ की तस्वीर पेश करता है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संसद के केंद्रीय कक्ष दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में दिए गए अभिभाषण को ‘‘ऐतिहासिक दस्तावेज’’ बताया और कहा कि यह ‘‘बदलते भारत’’ की तस्वीर पेश करता है।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रपति का आज का अभिभाषण एक ऐतिहासिक दस्तावेज है जो बदलते भारत, बढ़ते भारत की तस्वीर दिखाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। चाहे देश के अंदर का हो या बाहर का भारतवासियों ने एक नए विकासवादी युग का अनुभव किया।’’

जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होने का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘बोडो शांति समझौता हो या ब्रू-रियांग समझौता। पूर्वोत्तर में उग्रवाद समाप्ति की ओर है। हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब राष्ट्र-निर्माण की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।’’

संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया वहीं गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का जिक्र करते हुए दो टूक कहा कि सुरक्षा बलों ने पड़ोसी देश के षड्यंत्रों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने 26 जनवरी को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर धार्मिक ध्वज फहराए जाने की घटना को ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया।

नड्डा ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जी ने नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा किसानों की समृद्धि, मजदूरों और युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सम्मान, समस्त राष्ट्र के स्वास्थ्य एवं भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए गए कार्यों का समावेश अपने अभिभाषण में किया है।’’

नड्डा ने नए साल और नए दशक में पहले संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के संबोधन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बाद भी भारत न तो रूका और ना ही थका।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में ‘‘केंद्र सरकार के इन अनवरत प्रयासों को देश को बताया है’’।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत वैश्विक परिवेश में हर क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभाते हुए दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने कोरोना संक्रमण के दौरान पहले अनेक देशों को दवा और टीके की मदद पहुंचाई और दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला कर मानवता की रक्षा की है।’’

नड्डा ने कहा कि देश के लिए आपदा को अवसर में बदलते हुए प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के जरिये ‘आत्मनिर्भर भारत’ का जो मंत्र दिया, यह उसी का परिणाम है कि भारत ने न केवल कोरोना पर विजय पाई बल्कि अर्थव्यवस्था को भी गतिशील कर दुनिया को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू