देश की खबरें | राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) दो जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का हैदराबाद में स्वागत करेगी और एक बैठक आयोजित करेगी।

हैदराबाद, 30 जून तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) दो जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का हैदराबाद में स्वागत करेगी और एक बैठक आयोजित करेगी।

पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिन्हा दो जुलाई को यहां बेगमपेट हवाईअड्डे पहुंचेंगे और हवाईअड्डे से जल विहार तक दस हज़ार मोटरसाइकिलों के साथ एक रैली का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के पुत्र एवं टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने सिन्हा की यात्रा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की।

रामा राव ने हाल ही में कहा था कि पार्टी संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए सिन्हा का समर्थन कर रही है, जिन पर मोदी शासन में हमले हो रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक आदिवासी उम्मीदवार को मैदान में उतारने के राजग के फैसले को "टोकनवाद" करार दिया था।

टीआरएस के अलावा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी सिन्हा की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी का समर्थन कर रही है।

संयोगवश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक यहां दो जुलाई से शुरू हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू