विदेश की खबरें | राष्ट्रपति रामफोसा ने कोविड-19 के मद्देनजर लोगों से तैयार रहने की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतक संख्या 1,000 के करीब पहुंचने के साथ ही देशवासियों से चिंतित रहने के बजाय अपनी तैयारी पूरी रखने की अपील की है।
जोहानिसबर्ग, नौ जून दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतक संख्या 1,000 के करीब पहुंचने के साथ ही देशवासियों से चिंतित रहने के बजाय अपनी तैयारी पूरी रखने की अपील की है।
रामफोसा की यह अपील सोमवार को आई जब विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि देश में आगामी हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी होने की आशंका है।
विटवाटरस्रैंड यूनिवर्सिटी के टीका विज्ञान के प्राध्यापक शबीर माधी ने इससे पहले चिंता जताई थी कि पूर्वी केप और गोतेंग प्रांतों को संक्रमण के बड़े दौर के लिए तैयार रहना चाहिए जैसा कि पश्चिमी केप प्रांत में हो रहा है।
रामफोसा ने अपने साप्ताहिक सूचनापत्र में सोमवार को कहा, “ज्यादातर लोगों ने गौर किया होगा कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रकोप की शुरुआत के बाद से अब तक इनमें से आधे से ज्यादा मामले पिछले दो हफ्तों में सामने आए।”
यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड में COVD-19 का अंतिम मरीज भी स्वस्थ, देश में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं.
उन्होंने कहा, “दुखद है कि हम इस विनाशकारी बीमारी से 1,000 लोगों की मौत देख सकते हैं।”
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 50,879 मामले सामने आए हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस के मामले और संक्रमण से होने वाली मौत की संख्या बढ़ रही हैं इसलिए हमें चिंतित रहने की नहीं बल्कि तैयार रहने की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)