देश की खबरें | राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्विटर पर बधाई दी और उनकी प्रशंसा के पुल बांधे।

दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को शनिवार को यहां तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्विटर पर बधाई दी और उनकी प्रशंसा के पुल बांधे।

चोपड़ा ने देश को ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में पहला ओलंपिक पदक दिलाया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपके भाला फेंक में स्वर्ण पदक ने सभी रूकावटें तोड़ दीं और इतिहास रच दिया है। आपने अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को पहला ट्रैक और फील्ड पदक दिलाया। आपकी उपलब्धि हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। भारत उत्साहित है। बहुत बहुत बधाई। ’’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो में इतिहास रचा गया। नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है, उसे हमेशा याद रखा जायेगा। युवा नीरज ने असाधारण प्रदर्शन किया। वह काफी जुनून से खेला और उसने अद्वितीय संयम दिखाया। तोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने के लिये उन्हें बधाई। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘‘नीरज चोपड़ा। भारत का गोल्डन बॉय। भारत का ओलंपिक इतिहास रचा गया। आपका शानदार थ्रो ‘एक बिलियन चीयर्स’ का हकदार है। आपका नाम स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में लिखा जायेगा। ’’

चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल कर देश को दूसरा ओलंपिक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत को इससे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।

बिंद्रा ने ट्वीट किया , ‘‘नीरज चोपड़ा के लिये स्वर्ण पदक। इस युवा खिलाड़ी के सामने नतमस्तक हूं। आपने देश के सपने को पूरा किया। शुक्रिया। साथ ही क्लब (स्वर्ण पदक के) में आपका स्वागत है - इसकी बहुत जरूरत थी। आप पर बहुत गर्व है। मैं आपके लिये बहुत खुश हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट