देश की खबरें | यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, यूक्रेन में भारतीय की मौत पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत पर शोक जताया।

नयी दिल्ली, एक मार्च यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत पर शोक जताया।

मिशेल ने कहा कि यूरोपीय देश पूरी तन्मयता से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून की रक्षा के लिए पूरे विश्व को एकजुट होना चाहिए।

यूक्रेन के पूर्वी इलाके में स्थित खारकीव में भारी गोलाबारी में कर्नाटक के हावेरी जिले के रहने वाले मेडिकल के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां जारी जंग में यह पहला मामला है, जिसमें किसी भारतीय की मौत हुई है।

मिशेल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘निर्दोष नागरिकों के खिलाफ रूस के विवेकहीन हमले के कारण खारकीव में आज भारतीय छात्र की मौत पर मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर अपनी संवेदना प्रकट की।’’

यूरोपीय संघ के अधिकारी मिशेल ने कहा कि यूक्रेन पर हमले का उद्देश्य ‘‘बहुलतावाद को बर्बाद करना और लोगों को परेशान करना व दर्द देना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे विश्व को अंतरराष्ट्रीय कानून की रक्षा में निश्चित तौर पर एकजुट होना चाहिए।’’

नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी भारतीय छात्र की मौत पर गहरा शोक जताया।

प्रभारी राजदूत पैट्रिसिया ए लसिना ने कहा, ‘‘यूक्रेन के खारकीव में भारतीय छात्र की मौत पर बेहद दुखी हूं। हम भारत की जनता और उसके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।’’

फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लीनैन ने भी भारतीय छात्र के निधन पर शोक जताया और कहा कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने, नागरिकों की सुरक्षा और बिना किसी रुकावट के मानवीय मदद पहुंचाने का आह्वान करने के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस खबर से बहुत दुख पहुंचा। परिवार व प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मानवीय संकट को देखते हुए फ्रांस यूएनएससी में अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने, नागरिकों की सुरक्षा और बिना किसी रुकावट के मानवीय मदद पहुंचाने का आह्वान करने के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\