देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू की झारखंड यात्रा पुनर्निर्धारित की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा को पुनर्निर्धारित किया गया है और वह अब मंगलवार को राज्य पहुंच सकती हैं।

रांची, 13 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा को पुनर्निर्धारित किया गया है और वह अब मंगलवार को राज्य पहुंच सकती हैं।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति सोमवार को नहीं आ रही हैं और उनकी यात्रा के संशोधित कार्यक्रम की प्रतीक्षा है।

इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल सोमवार दोपहर देवघर हवाई अड्डे पहुंचेंगी और बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

देवघर प्रशासन ने उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और सुबह नौ बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का देवघर दौरा रद्द कर दिया गया है।

यह भी हो सकता है कि राष्ट्रपति मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के राज्य समारोह में भी शामिल न हो पाएं।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मंगलवार को खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जा सकती हैं।

रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने पीटीआई- से कहा, ''राष्ट्रपति खूंटी जा रही हैं लेकिन उनका मोरहाबादी मैदान का दौरा रद्द कर दिया गया है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\