देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू छह जुलाई को ओडिशा का दौरा करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह जुलाई को ओडिशा का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 26 जून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह जुलाई को ओडिशा का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान सात जुलाई को पुरी में रथ यात्रा उत्सव में शामिल हो सकती हैं।

कटक-भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बुधवार को कहा कि संभावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति छह जुलाई की शाम को भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू आठ जुलाई को राजधानी में खंडगिरि और उदयगिरि गुफाओं का दौरा करेंगी।

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति नौ जून को भुवनेश्वर के निकट जतनी स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) में आयोजित एक समारोह में भी भाग लेंगी।

उन्होंने कहा, ''हमने राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं।''

राष्ट्रपति मुर्मू नौ जून को नयी दिल्ली लौटेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड