देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू अगले सप्ताह झारखंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले सप्ताह झारखंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगी और यहां एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रांची, छह फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले सप्ताह झारखंड की दो दिवसीय यात्रा करेंगी और यहां एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 14 फरवरी को रांची पहुंचेंगी और अगले दिन बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में भाग लेंगी।

अधिकारी ने बताया कि संस्थान में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और तकनीकी नवाचार के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा।

रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। भजंत्री ने अधिकारियों से प्रोटोकॉल के मुताबिक समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हवाई अड्डा, राजभवन और कार्यक्रम स्थल समेत प्रमुख स्थानों पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तैनात करने का भी निर्देश दिया।

डीसी ने अधिकारियों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति के आवागमन वाले मार्ग के साथ सभी ऊंची इमारतों और संवेदनशील स्थानों की पहचान करके व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।’’

उन्हें प्रस्तावित मार्ग पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को हटाने और सड़कों की मरम्मत करने का भी निर्देश दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड