देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू 28 फरवरी को चार दिवसीय ओडिशा दौरे पर जाएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी से ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर,22 फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी से ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज, क्योंझर, गंजम, खुर्दा और संबलपुर सहित कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को राष्ट्रपति मयूरभंज जाएंगी, जहां उनका रायरंगपुर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने और अन्य का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

सूत्रों के मुताबिक 29 फरवरी को वह धरणीधर विश्वविद्यालय में आदिवासियों पर एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का उद्घाटन करने के लिए क्योंझर जाने से पहले मयूरभंज स्थित किचकेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी।

उसी दिन शाम को वह भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और शहर के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू एक मार्च को गंजम जिले के बेहरामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वह दो मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी के लिए मुख्य सचिव पीके जेना की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड