देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ‘विश्वस्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र’ विकसित करने के लिए भारत के प्रयासों का जिक्र करते हुए ओलंपिक, पैरालिंपिक और विश्व शतरंज चैंपियनशिप सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश की हालिया सफलताओं की सराहना की।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ‘विश्वस्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र’ विकसित करने के लिए भारत के प्रयासों का जिक्र करते हुए ओलंपिक, पैरालिंपिक और विश्व शतरंज चैंपियनशिप सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश की हालिया सफलताओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सरकार ने खेलो इंडिया और लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) जैसी योजनाओं के जरिए खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

खेलों में सभी को समान अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा,‘‘दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए ग्वालियर में एक विशेष खेल केंद्र खोला गया है।’’

राष्ट्रपति ने विश्व स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, ‘‘हमारी टीमों ने चाहे ओलंपिक में हो या पैरालंपिक में, उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में भारत की उल्लेखनीय सफलता का हवाला देते हुए शतरंज में देश के बढ़ते प्रभुत्व का भी उल्लेख किया।

मुर्मू ने देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए राष्ट्र निर्माण में फिटनेस की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से हम एक मजबूत और सशक्त युवा शक्ति का निर्माण कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड