देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उनके गृह राज्य ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बृहस्पतिवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भुवनेश्वर, 10 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उनके गृह राज्य ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बृहस्पतिवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल गणेशी लाल तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

उनके आगमन पर राज्य सरकार ने उन्हें सलामी गारद पेश किया। इसके तुरंत बाद वह वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पुरी के लिए रवाना हो गयीं।

राष्ट्रपति पुरी में विश्व विख्यात जगन्नाथ मंदिर जाएंगी। भुवनेश्वर लौटने पर राज भवन में उनके सम्मान में एक भोज दिया जाएगा।

राज्य के मयूरभंज जिले से ताल्लुक रखने वाली मुर्मू की शुक्रवार को भुवनेश्वर में अपने विद्यालय का दौरा करने के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने की योजना है।

यह जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का ओडिशा का पहला दौरा है।

राज्य सरकार ने मुर्मू के दौरे पर राज्य राजधानी क्षेत्र में सभी कार्यालयों, स्कूलों तथा कॉलेजों में आधे दिन के अवकाश की घोषणा की है।

राष्ट्रपति के दौरे के लिए पुरी तथा भुवनेश्वर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड