देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार से गृह जिले मयूरभंज के तीन दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में अपने गृह जिले मयूरभंज का तीन दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार को शुरू करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, चार मई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में अपने गृह जिले मयूरभंज का तीन दिवसीय दौरा बृहस्पतिवार को शुरू करेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार रायरंगपुर स्थित अपने घर जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में मुर्मू कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। वह पहाड़पुर गांव में अपने पति और दो बेटों के स्मारक और उनके द्वारा स्थापित एक आवासीय विद्यालय भी जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू के स्वागत के लिए रायरंगपुर और पहाड़पुर में सैकड़ों होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं।

राष्ट्रपति बारीपदा में महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और सिमिलीपाल बाघ अभयारण्य का भ्रमण भी करेंगी।

एक अधिकारी ने बताया, “यह किसी भी राष्ट्रपति की सिमिलीपाल की पहली यात्रा होगी।” वह बाड़ाबंध के पास तिरंगा फहराने के लिए 100 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ का भी उद्घाटन करेंगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर 100 अधिकारियों के नेतृत्व में करीब 1,500 पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड