देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा का चार दिवसीय दौरा शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मयूरभंज जिले में मां किचकेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करके ओडिशा का अपना चार दिवसीय दौरा शुरू किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

बारीपदा (ओडिशा), 28 फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मयूरभंज जिले में मां किचकेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करके ओडिशा का अपना चार दिवसीय दौरा शुरू किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

मुर्मू अपनी बेटी इतिश्री मुर्मू, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू सहित अन्य लोगों के साथ खिचिंग में स्थित आठवीं शताब्दी के मंदिर पहुंचीं।

मुर्मू ने कहा कि उन्होंने देवी किचकेश्वरी की 'आरती' की, जिनकी पूजा क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी चामुंडा या काली के रूप में की जाती है।

मंदिर के पुजारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों के साथ मंदिर के फर्श पर बैठकर केले के पत्ते पर 'प्रसाद' भी ग्रहण किया।

मंदिर के रास्ते में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने झंडे लहराये और आदिवासियों ने अपने पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुक्रिली के पांडारशिला फुटबॉल मैदान में एक अस्थायी हेलीपैड पर उतरा, जहां राज्यपाल दास और केंद्रीय मंत्री टुडू ने उनका स्वागत किया।

मुर्मू रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद ओडिशा पहुंचीं।

राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा के चार दिवसीय दौरे के दौरान, मयूरभंज, क्योंझर, संबलपुर, बेरहामपुर, कटक और खुर्दा जिलों में कई कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

खिचिंग में मंदिर का भ्रमण करने के बाद, राष्ट्रपति अपने गृहनगर रायरंगपुर की ओर बढ़ीं, जहां वह केंद्र सरकार के एक होलीडे होम की आधारशिला रखेंगी।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुर्मू रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं और एक खेल परिसर की आधारशिला डिजिटल माध्यम से रखेंगी, साथ ही बरसाही में एक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी