देश की खबरें | राष्ट्रपति कोविंद शनिवार सुबह को मप्र के दो दिवसीय दौर पर जबलपुर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जबलपुर पहुंचे । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जबलपुर, छह मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जबलपुर पहुंचे । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर से पहले राष्ट्रपति शहर के मानस भवन में आयोजित अखिल भारतीय राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशकों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि शाम को राष्ट्रपति यहां नर्मदा नदी के गौरीघाट पर नर्मदा की आरती में शामिल होंगे और उसके बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ।

उन्होंने बताया कि कोविंद जबलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार की सुबह 9.30 बजे दमोह जिले के जलहरी गांव के लिये रवाना होंगे । उन्होंने बताया कि वहां से वह मध्य प्रदेश आदिम जाति विभाग द्वारा आयोजित जन जाति सम्मेलन में भाग लेने संग्रामपुर गांव जायेंगे।

अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर 2.40 बजे जलहरी से रवाना होकर राष्ट्रपति 3.20 बजे डुमना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां से वह नयी दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\